रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ परिसदन में आयोजित बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड (बीएफसीएल) प्लांट से फैल रहे प्रदूषण से जुड़ी गंभीर समस्याओं को समिति के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा। बैठक में नागरिकों ने बताया कि प्रदूषण के कारण आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पर्यावरण पर लगातार प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
समिति ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में इस मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए व्यावहारिक एवं सख्त कदमों पर भी चर्चा की गई। साथ ही स्थानीय लोगों ने समिति को एक मांग पत्र भी सौंपा
इस अवसर पर समिति के सभापति माननीय उदय शंकर सिंह, सदस्य माननीय श्रीमती श्वेता सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। समिति ने स्पष्ट कहा कि प्रदूषण नियंत्रण और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।