■ शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अभिभावकों की सक्रियता आवश्यक – कुमारी नीलम।
■ शिक्षक–अभिभावक गोष्ठी विद्यालय और अभिभावक के बीच सेतू का कार्य कर रही है– संजीत कुमार।
■ बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित।
रामगढ़, झारखंड :स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षक –अभिभावक गोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार एडीपीओ नलिनी रंजन के अलावा जनप्रतिनिधि भी मुख्य रूप से गोष्ठी में शामिल रहे। गोष्ठी के दौरान जन प्रतिनिधिओ को पुष्प गुच्छ, शॉल ओढाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी के दौरान अभिभावक उत्साहित दिखे। विशेष अभिभावक –शिक्षक गोष्ठी में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय इचातु दुलमी, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने आदर्श मध्य विद्यालय मरार, रामगढ़ ,अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिउर पतरातु के गोष्ठी में शामिल हुए।
वहीं गोष्ठी के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ही है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने के लिए शिक्षकों के साथ–साथ अभिभावकों की भी निगरानी व सक्रियता जरूरी है। वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि शिक्षक–अभिभावक गोष्ठी विद्यालय और अभिभावक के बीच सेतू का कार्य कर रही हैं । उन्होंने ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी या अन्य समस्याओं को ऐसे मंचों में साझा करेंगे तो समाधान समय से हो पाएगी। वहीं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए अभिभावकों की जवाबदारी सुनिश्चित होनी चाहिए जिससे बच्चों के भविष्य में सकारात्मक सुधार लाया जा सके।
गोष्ठी में बीईईओ सुलोचना कुमारी, प्रभाकर कुमार, एपीओ कुमार राज, बीपीओ प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं अभिभावक शामिल रहे।