रामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Spread the love

रामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुईरामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की बैठक डॉ. शारदा प्रसाद के आवास में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. शारदा प्रसाद ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. शारदा ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा मीटिंग के एजेंडे पर प्रकाश डाला। सचिव प्रो. प्रणीत कुमार ने अक्टूबर 2024 से दिसंबर 2025 तक किए गए कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि सदस्यों के द्वारा की गई।

कोषाध्यक्ष डॉ. ताराशंकर अग्रवाल ने उक्त कार्यकाल के आय-ब्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल, डॉ. शारदा प्रसाद, सचिव प्रो. प्रणित व सदस्यों के द्वारा प्रो. ताराशंकर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा पीएच. डी. की उपाधि प्राप्ति की उपलब्धि पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर व पौधा देकर सम्मानित किया। प्रो. उत्तम कुमार को भी राजभवन में हुए कार्यक्रम में खोरठा भाषा साहित्य के लिए प्राप्त सम्मान हेतु शॉल व पौधा देकर सम्मानित किया गया।

वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल के द्वारा अध्यक्ष पद हेतु प्रो. प्रणीत व सचिव पद हेतु डॉ. ताराशंकर अग्रवाल का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। अध्यक्ष डॉ. शारदा प्रसाद के द्वारा कोषाध्यक्ष पद हेतु डॉ. उमा सेन गुप्ता, उपाध्यक्ष पद हेतु अखौरी कृष्ण बिहारी प्रसाद व सह सचिव पद हेतु मृत्युंजय केसरी का नाम प्रस्तावित किया गया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया गया। नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को सभी सदस्यों ने बधाइयां दीं व भविष्य में उत्तम कार्य संचालन के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। उपाध्यक्ष अखौरी कृष्ण बिहारी प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में डॉ. उमा सेन गुप्ता, डॉ. अंजु शर्मा, प्रो. बबीता कुमारी, प्रोफेसर पूर्ण कांत कुमार , मृत्युंजय कुमार केसरी, अखिलेश कुमार उपस्थित थे।