रामगढ़ , झारखंड :रामगढ़ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू मैदान, रामगढ़ में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर शनिवार को अंतिम अभ्यास किया गया। इस दौरान उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।
अंतिम अभ्यास के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने खुली जिप्सी पर परेड का निरीक्षण किया, जिसके उपरांत उपायुक्त द्वारा ध्वजारोपण किया गया। अभ्यास के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर अंतिम चरण की तैयारियों की जानकारी लेते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सिदो-कान्हू मैदान, रामगढ़ में पूर्वाह्न 9:05 बजे से प्रारंभ होगा।
वहीं, विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोपण का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित है :—
इस अवसर पर गोपनीय प्रभारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, परेड कमांडर परिचारी प्रवर श्री मंटू यादव सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।