रांची , झारखंड : झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा शब-ए-बारात के अवसर पर राज्य में अवकाश घोषित किया गया है।
विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अधिसूचना संख्या–613, दिनांक 03.02.2026 के तहत दिनांक 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को शब-ए-बारात के अवसर पर कार्यपालक आदेश के अंतर्गत अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची द्वारा निर्गत किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति पर सरकार के अवर सचिव दिलीप कुमार साह के हस्ताक्षर अंकित हैं।
साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड, रांची को यह प्रेस विज्ञप्ति 04 फरवरी 2026 को प्रकाशित होने वाले प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने का अनुरोध किया गया है।