झारखंड के रामगढ़ जिले में नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 : अध्यक्ष पद पर कुल 10 और वार्ड पार्षद पद पर 234 नामांकन दाखिल

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : झारखंड के रामगढ़ जिले में नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए 1 तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा।

वहीं, बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए पूजा देवी, रेणु देवी, उमा कुमारी, प्रिया कुमारी, रेणु कुमारी एवं ललिता देवी सहित कुल 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। साथ ही वार्ड पार्षद पद के लिए 81 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय, सूचना भवन, रामगढ़ (झारखंड) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत 29 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवधि में अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 अभ्यर्थियों — कुसुमलता कुमारी, सुरपाती देवी, अर्पणा कुमारी, अनिता कुमारी, पूजा देवी, रेणु देवी, उमा कुमारी, प्रिया कुमारी, रेणु कुमारी एवं ललिता देवी  ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके अलावा झारखंड के रामगढ़ जिले में वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 234 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।