रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर परिसर में डाक जीवन बीमा एवं अन्य सेवाओं को लेकर विशेष शिविर आयोजित

Spread the love

यह शिविर डाक अधीक्षक, हजारीबाग डिवीजन निरंजन कुमार एवं डाक निरीक्षक आशीष पांडे के निर्देश पर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ पोस्टमास्टर मनोज कुमार, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रविशंकर राय तथा हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर मनोज कुमार एवं मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने सांसद प्रतिनिधि को सम्मानित करते हुए डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा तथा डाक विभाग की अन्य प्रमुख योजनाओं—बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, भविष्य निधि खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, एमआईएस खाता, राष्ट्रीय बचत पत्र खाता और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम—की विस्तृत जानकारी दी।

पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा देश की सबसे पुरानी जीवन बीमा योजनाएं हैं, जिनमें कम प्रीमियम पर बेहतर बोनस का लाभ मिलता है।

मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने जानकारी देते हुए कहा कि डाक जीवन बीमा योजना के अंतर्गत अधिकतम कुल बीमा राशि 50 लाख रुपये तक होती है। बीमाधारक की आयु 19 वर्ष से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयकर में छूट का लाभ मिलता है, लोन की सुविधा उपलब्ध है तथा देश के किसी भी डाकघर में प्रीमियम जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से भी प्रीमियम भुगतान संभव है और जीवन बीमा से प्राप्त राशि पूर्णतः आयकर मुक्त होती है।

उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य हजारीबाग डिवीजन में 18 फरवरी को अधिक से अधिक लोगों को जीवन बीमा योजना से जोड़कर प्रीमियम जमा कराना है।
आज के शिविर में कई लोगों का बीमा किया गया।

शिविर में मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह, रामखेलाइन चौधरी, अरुण कुमार सिंह, प्रिया वर्णवाल, रिमझिम कुमारी, बबीता कुमारी, शंभू कुमार सिंह, त्रिदेव प्रियदर्शी, आदर्श अनिकेत, राजकपूर, सौरव कुमार, अंकित कुमार, संतोष कुमार, विकास कुमार, चंदन महतो, शुभम सौरव, चंद्रशेखर कुमार, विश्वजीत सिंह, अराजलाल महतो, राजू साव, देव कुमार राम, देवेंद्र कुमार राम, राजेश तिवारी, अशोक प्रसाद सोनी, अंजू सिंह, संतोष कुमार महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।