रामगढ़, झारखंड : जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगर पालिका सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर नगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए दिनांक 18.02.2026 को उत्पाद विभाग द्वारा सघन छापामारी अभियान चलाया गया।
सहायक आयुक्त उत्पाद अरविन्द कुजूर के निर्देशन में उत्पाद विभाग, रामगढ़ की टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार, कैथा, पारडीह एवं कुसुमटोला इलाकों में व्यापक छापामारी की।
अभियान के दौरान कई अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया तथा लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ और 35 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई में 3 अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह छापामारी अभियान अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में अधीनस्थ उत्पाद बल एवं प्रतिनियुक्त गृहरक्षक जवानों के सहयोग से संपन्न हुआ।