पिंडरा कोलियरी में राकोमयू की बैठक, नई कमेटी का गठन

Spread the love

कुजू (रामगढ़), झारखंड : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की पिंडरा कोलियरी में बुधवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक हाजिरी घर परिसर में संपन्न हुई, जिसमें करीब आठ वर्षों के बाद एक बार फिर मजदूरों ने राकोमयू के प्रति विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर यूनियन के सीसीएल क्षेत्रीय सचिव कुमार महेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कोयला कर्मियों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं तथा प्रबंधन स्तर पर सहयोग नहीं मिलने की शिकायत भी की।

क्षेत्रीय सचिव कुमार महेश सिंह ने कहा कि मजदूरों की जायज मांगों को दबाने या अनदेखी करने की कोशिश किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों से यूनियन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील करते हुए स्वर्गीय विशेश्वरी दुबे और राजेंद्र सिंह के सपनों को साकार करने का आह्वान किया।

बैठक से पूर्व पिंडरा कोलियरी कमेटी के सदस्यों एवं धनंजय मिश्रा ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ देकर कुमार महेश सिंह का स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने की। इस दौरान नवनिर्वाचित कमेटी सदस्यों को क्षेत्रीय सचिव द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

बैठक के पश्चात नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों ने पिंडरा कोलियरी की विभिन्न समस्याओं को लेकर तोपा परियोजना पदाधिकारी से मुलाकात की तथा कोयला मजदूरों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी।

इस मौके पर हेमंत सिंह, जयनाथ महतो, रोहन महतो, जहीर अंसारी, नसीम, संजय सिंह, देवलाल कुमार, प्रदीप सिंह, संतोष कुमार, सुदेश उरांव, राजेश यादव, राजकुमार, आजाद अंसारी, हसनैन अंसारी, पारस महतो, जुल्फकार अंसारी, विकास कुमार, अशोक प्रसाद सहित पिंडरा कोलियरी के कई कोयला कर्मी मौजूद थे।