रामगढ़ (झारखंड) : विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम के अवसर पर 4 अगस्त 2026 को बरलंगा थाना क्षेत्र के लुकैयाटांड़ एवं नेमरा में मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन को लेकर प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, रामगढ़ द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
जारी आदेश के अनुसार 4 अगस्त 2026 को सुबह 5:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक डीवीसी चौक (गोला) से सिल्ली मोड़ स्वर्णरेखा पुल तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहन, ट्रक एवं भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
यातायात व्यवस्था
डीवीसी चौक, गोला से सिल्ली मोड़ स्वर्णरेखा पुल तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहन, ट्रक एवं भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
सिल्ली मोड़ स्वर्णरेखा पुल से डीवीसी चौक, गोला तक भी सभी मालवाहक वाहन, ट्रक एवं भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
प्रशासन ने वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें तथा निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इससे कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।