रामगढ़ कैंट, झारखंड : गणिनाथ धर्मशाला के प्रांगण में रविवार देर शाम मध्यदेशीय वैश्य समिति, रामगढ़ की ओर से मधेसिया महिला मंच का गठन किया गया। कार्यक्रम में मध्यदेशीय वैश्य समिति, रामगढ़ के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता एवं सचिव नरेंद्र कुमार गुप्ता की उपस्थिति में मंच की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
इस दौरान सुषमा गुप्ता को अध्यक्ष और आराधना राज को सचिव मनोनीत किया गया। वहीं, बिनीता गुप्ता को कोषाध्यक्ष, ममता रंजन को उपाध्यक्ष, स्वाति गुप्ता को सह-सचिव तथा सोनी गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने महिला मंच को मजबूत बनाने तथा समाज की महिलाओं को एकजुट कर सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की बात कही।
मध्यदेशीय वैश्य समिति के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से समाज और अधिक मजबूत एवं प्रगतिशील बनेगा। पुरुष और महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे तो समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
बैठक में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इनमें श्वेता गुप्ता, सविता गुप्ता, नीलू गुप्ता, मीना गुप्ता, रितु गुप्ता, संगीता गुप्ता, दीपमाला गुप्ता, रीना गुप्ता, अमृता गुप्ता, खुशबू गुप्ता, नेहा गुप्ता, आरती गुप्ता, वंदना गुप्ता एवं शिवांगी गुप्ता सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित कुमार, संजय गुप्ता, रामचंद्र शाह, विवेक गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं पंकज गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।