नेमरा (रामगढ़), झारखंड : प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वामी रामदेव ने रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोक संतप्त परिवार के प्रति जताई संवेदना
स्वामी रामदेव ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों ने स्वामी रामदेव के नेमरा आगमन तथा उनके द्वारा व्यक्त की गई संवेदनाओं के प्रति आभार जताया।