प्रेस कांफ्रेंस कर छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
चितरपुर : चितरपुर के मारंगमरचा स्थित हर्ष फ्यूल पंप में पूर्व पार्षद सह आजसू नेता गोपाल चौधरी व पूर्व पार्षद पवन कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि शंकर कुमार चौरसिया नामक व्यक्ति ने हम पर धोखाधड़ी का गलत आरोप लगा कर पैरवी के बल पर मामला दर्ज कराया है। जिस कारण हमलोगों की राजनीतिक छवि धूमिल हुई है । दोनों ने कहा है कि श्री चौरसिया ने हमलोगों पर फर्जीवाड़ा कर हरकी पौंडी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हर्ष कुमार चौधरी को एक एकड़ 34 डिसमील जमीन बेचने का आरोप लगाया गया है । जिसे लेकर हमलोगों पर मामला दर्ज कराया गया हैए जो सरासर गलत हैण् पूर्व पार्षदों ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार दीवानी विवाद में आपराधिक मामला दर्ज करना गलत हैण् इसके बावजूद जांच बगैर जांच पड़ताल किये हमलोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है । जबकि इस मामले को लेकर सिविल कोर्ट में भी मामला चल रहा है । पूर्व पार्षदों ने कहा है कि श्री चौरसिया द्वारा हमलोगों को 19 जून 2023 को उक्त जमीन बिक्री के लिए रजिस्टर्ड पावर ऑफ अटॉर्नी दिया गया था । इसके बदले नगद और चेक के माध्यम से कई किश्तों में 43 लाख रुपये का भुगतान किया गया हैण् लेकिन अब उक्त 43 लाख रुपये को हड़पने के नीयत से श्री चौरसिया अलग.अलग हथकंडा अपना रहे हैण् हरकी पौंडी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को जमीन रजिस्ट्री करने के एवज में श्री चौरसिया को 67.25 लाख रुपया का चेक दिया जा रहा था । लेकिन उन्होंने चेक लेने से इनकार कर दिया ।
रजरप्पा थाना में धमकी देने की शिकायत दर्ज करायी है पूर्व पार्षदों ने
पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी व पूर्व पार्षद पवन कुमार शर्मा ने रजरप्पा थाना में पिछले दिन आवेदन दिया हैण् जिसमें शंकर चौरसिया पर नक्सलियों द्वारा अपहरण करा कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है । जिसमें कहा गया है कि श्री चौरसिया ने धमकी दी है कि पैसा नहीं मांगों क्योंकि मेरा घर बालूमाथ हैए जो नक्सलियों का गढ़ है । इनके साथ मेरा पुराना संबंध हैण् पूर्व पार्षदों ने कहा है कि इनके धमकी से हमलोग डरे सहमे हैण् हमलोगों पर कभी हमला हो सकता है । पूर्व पार्षदों ने प्रशासन से इस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।