नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुये जिला क्रिकेट एसोसिएशनो के क्रियाकलापों की जांच की मांग

Spread the love
रामगढ़ के क्रिकेट प्रेमी

रामगढ़ जिला के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी व क्रिकेट प्रेमी नवनिर्वाचित जेएससीए के पदाधिकारियों से मिल कर जिला एसोसिएशनो के क्रियाकलापों की जांच की मांग करेंगे।

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव एवं उनकी पूरी टीम को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रामगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों व पूर्व खिलाड़ियों ने दी है। उम्मीद जतायी गयी है कि आने वाले समय में झारखंड के खिलाडियों का मनोबल बढ़ेगा और नये पदाधिकारियों की देख रेख में अच्छे खिलाड़ी झारखंड का नाम पूरे विश्व में रौशन करेंगे। साथ ही क्रिकेट प्रेमियों ने ये भी उम्मीद जतायी है कि जेएससीए के अंतर्गत आने वाले जिला क्रिकेट एसोसिएशनो में व्याप्त भ्रष्टाचार भी खत्म होगा। रामगढ़ जिला के पुराने खिलाड़ियों ने कहा है कि आने वाले कुछ समय में नए एसोसिएशनो के नये पदाधिकारियों की टीम से रामगढ़ के पुराने क्रिकेट खिलाडियों की टीम मिलेगी तथा राज्य के विभिन्न जिला एसोसिएशनो में चल रहे भ्रष्टाचार

को उनके समक्ष रख कर जांच की मांग करेगी तथा जिला कमेटियों से भ्रश्टाचार मिटाने की मांग करेगी। उन्होने कहा कि राज्य के विभिन्न जिला एसोसिएषनों द्वारा पैसा लेकर राज्य के बाहर के खिलाड़ियों को जिला टीम में जगह दी जाती है। हालात यह है कई टीमों मे तो संबंधित जिला के एक भी खिलाड़ी नहीं होते हैं। बयान देने वालो में मृत्युंजय केशरी, संतोष लाला, पवन कुमार, अधिवक्ता राजेंद्र कुमार, राजेष मंडल शामिल हैं।