डीएवी आरा में साईकिल चलाओ अभियान का आयोजन

Spread the love

डीएवी आरा कुजू में साईकिल चलाओ अभियान का आयोजन

रामगढ़, झारखंड : डीएवी आरा के प्रांगण में रविवार को फिट इंडिया के तहत साईकिल चलाओ अभियान का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।  विद्यालय प्राचार्य आलोक कुमार ने स्वयं साईकिल चलाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के बच्चों ने प्राचार्य के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में साईकिल चलाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य आलोक कुमार ने कहा साईकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए सबसे सस्ता, टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल एवं समावेशी माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन आधा घंटा साईकिल चलाना चाहिए। 40 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्ति को प्रतिदिन साईकिल चलाने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकती है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी भी शामिल होकर लोगों को फिट रहने के प्रति प्रोत्साहित किया।