योग शिक्षको ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

Spread the love

रामगढ़, पतरातू : एस एस +2 उच्च विद्यालय पतरातू में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया l जिसमें पतरातू प्रखंड के 11 संकुल से आए शिक्षकों को सूर्यनमस्कार और योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया l
प्रशिक्षण रामप्रकाश महतो तथा अलोक मिश्रा के द्वारा दिया गया l विद्यालय के प्राचार्य श्री रविंद्र कुमार ने योग करते रहने की प्रेरणा दी l शिक्षकों में रविंद्र कुमार दूबे, शेखर कुमार , सरफराज अहमद, मनीष कुमार सिंह, मनीष अभिर, पंकज कुमार राय , अभय कुमार , गुलदीप बेदिया और संजय कुमार मुंडा ने प्रशिक्षण लिया l ये सभी शिक्षक दिनांक 9 जून को अपने अपने संकुल के शिक्षकों को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रशिक्षित करेंगे l