पतरातू में सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस पहचान में जुटी

Spread the love

पतरातू (रामगढ़): पतरातू थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा थाना के पास उस वक्त हुआ जब हीरो होंडा स्प्लेंडर (नं. JH 24 E 7255) पर सवार व्यक्ति बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे स्थानीय टेंपो चालक मिथुन करमाली ने मानवता का परिचय देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस को मृतक के पास एक छोटा बैग मिला है जिसमें ₹3500 नकद पाया गया है, जबकि अन्य जेबें खाली थीं। वाहन नंबर की जांच में रमेश कुमार यादव का नाम सामने आया है, जिसे आधार मानकर पतरातू पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है।

इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह के अनुसार पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही मृतक की पहचान कर ली जाएगी।