लोकसभा व राज्यसभा की सीटों में बढ़ोत्तरी को लेकर चर्चा जारी
वर्तमान व बढ़ने वाली सीटों को लेकर एक सूची को लेकर चर्चा का बाजार गर्म
नई दिल्ली: देश में लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर चर्चाएं जारी है। परिसीमन को लेकर कई बांतें सामने आ रही है। हो रही चर्चा के अनुसार लोकसभा सीटों का पूरे देश में बढ़ना तय है। इसे लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों ने भी अपने विचार देने प्रारंभ कर दिये हैं।
चर्चा में आयी सूची
लोकसभा सीटों के बढ़ने का अनुमान उसी समय से लगाया जाने लगा था। जब नई संसद का निर्माण हुआ था तथा नये संसद में सांसदों के बैठने की संख्या में वृद्धी की गयी थी। हो रही चर्चा के अुनसार नये परिसीमन में जनसंख्या व क्षेत्ऱ को आधार बना कर ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है तथा किस राज्य में लोकसभा व राज्य सभा की कितनी सीट होगी यह तय कर लिया गया है।
नए परिसीमन के अनुसार 2026 से लोकसभा की 543 की जगह 800 सीट होगी और राज्यसभा में 245 की जगह 332 सीटे होगी। एक लिस्ट इस संबंध में सामने आयी है। जिसमें राज्यवार सीटों की वर्तमान संख्या व बढ़ी हुयी संख्या दिखायी गयी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। लेकिन उच्च स्तरीय राजनैतिक व उच्च स्तरीय प्रशासनिक हलकों में हो रही चर्चा के अनुसार लोकसभा व राज्य सभा की सीटों को बढ़ाने का निर्णय ले लिया गया है तथा इससे संबंधित ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है। अब देखना है कि इस पर आधिकारिक बयान कब आता है तथा कोई निर्णय हो पाता है अथवा सीटों का बढ़ना महज एक चर्चा ही साबित होता है।