रामगढ़, झारखंड :उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक बी उनके कार्यालय कक्ष में जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों से सम्बंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त ने पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों के संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर सीडिंग व पीवीटीजी डाकिया योजना, खाद्यान्न आपूर्ति के संबंध में प्रखंडवार रूप से जानकारी लिए साथ ही उप विकास आयुक्त ने खाद्यान्न की रखरखाव के लिए बनाए गए गोदाम के संबंध में भी जानकारी ली इस दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने उप विकास आयुक्त को जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा चल रही योजनाओं के संबंध में किए जा रहे कार्यों का विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को विशेष कैंप आयोजित कर राशन कार्ड के लाभुकों का लंबित आधार सीडिंग एवं मोबाइल सीडिंग को कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने हरा राशन कार्ड, मुख्यमंत्री मंत्री दाल-भात योजना आदि की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान मुख्य रूप से सामान्य शाखा प्रभारी सुश्री रीना कुजूर , प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, सहित अन्य उपस्थित थे।