रामगढ़ (पतरातू) : विश्व रक्तदान दिवस पर पीवीयूएनएल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पीवीयूएनएल के सीइओ आरके सिंह शामिल हुये। श्री सिंह ने फीता काट कर रक्तदान शिविर का उदघाटन किया। मौके पर बोलते हुये सीइओ आरके सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। श्री सिंह ने कहा कि सामाजिक सरोकार व मानव सेवा के उद्येश्य से आह्नान अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आ;ोजन किया गया है। शिविर में पीवीयूएनएल के कर्मचारियों, अधिकारियों और अस्पताल के स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। मौके पर अनुपम मुखर्जी, महाप्रबंधक (परियोजनाएं), मनीष क्षेत्रपाल, महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण), संगीता दाश महाप्रबंधक (पीएंडएस ), विष्णु दत्त दाश महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल इरेक्शन ), डॉ. तनमय मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।