गिद्दी सी परियोजना में अवैध वसूली पर CBI की बड़ी कार्रवाई, कई स्थानों पर छापेमारी

Spread the love
  • गिद्दी सी लोकल सेल में भ्रष्टाचार पर CBI का शिकंजा, 12 ठिकानों पर छापेमारी

  • अवैध वसूली की जांच में CBI की बड़ी कार्रवाई, कई मोबाइल और दस्तावेज जब्त

परियोजना कार्यालय में खड़े सीबीआई अधिकारियों के
इस घर में सीबीआई ने दबिश दी
गांव में एक घर के बाहर खड़ी सीबीआई अधिकारियों के वाहन

गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी सी कोलियरी लोकल सेल में अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया। लगभग 60 सदस्यों की सीबीआई टीम ने 11 वाहनों में सवार होकर गिद्दी सी परियोजना, डाड़ी और होसीर गांव सहित कुल 12 स्थानों पर एक साथ दबिश दी तथा जांच की। 

सीबीआई ने नामजद आरोपियों अरुण लाल (ग्राम डाड़ी), अजय दास, मोहम्मद इसरायल अंसारी (डोका बेड़ा), मो. तबारक सहित अन्य के घरों और गिद्दी सी पीओ कार्यालय की गहन तलाशी ली। पूछताछ के दौरान कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

विशेष बात यह है कि इससे पहले 13 जून को भी CBI ने गिद्दी सी के रोड सेल से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और लोकल सेल से जुड़े निजी व्यक्तियों के छह ठिकानों पर छापेमारी कर अहम कार्रवाई की थी।

गौरतलब है कि 26 फरवरी को सीबीआई और विजिलेंस टीम ने गिद्दी सी परियोजना में औचक निरीक्षण कर भ्रष्टाचार की जाँच की थी। इसके बाद से ही लगातार इस प्रकरण पर निगरानी रखी जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, गिद्दी सी के लोकल सेल और रोड सेल में लंबे समय से कथित तौर पर अवैध वसूली और अनियमितताएँ चल रही थीं, जिनके खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।