झारखंड कोल ट्रेडर्स ट्रस्ट कुजू ने कोलियरियों में तीसरे दिन भी ट्रकों की बुकिंग रोकी, कोयला उठाव पूरी तरह ठप

Spread the love

कुजू (रामगढ़), झारखंड : झारखंड कोल ट्रेडर्स ट्रस्ट कुजू ने तीसरे दिन भी कोलियरियों में लोकल सेल के ट्रकों की बुकिंग पर रोक जारी रखी। इस कारण तोपा, करमा सहित आसपास की परियोजनाओं से कोयले का उठाव पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है।

ट्रस्ट ने सभी व्यवसायियों की आम सहमति से 8 से 12 अक्टूबर तक किसी भी कोलियरी में ट्रक बुकिंग नहीं करने का निर्णय लिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि इस अवधि में कोई भी डीओ होल्डर, लिफ्टर, ट्रांसपोर्टर या सप्लायर कोयला उठाव करता पाया गया, तो उस पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

नियमों के पालन की निगरानी के लिए झारखंड कोल ट्रेडर्स ट्रस्ट ने दस सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो कोलियरियों में स्थिति पर नजर रखेगी और उल्लंघनकर्ताओं को चिह्नित करेगी।