रामगढ़, झारखंड : भाकपा-माले पतरातू प्रखंड कमेटी की ओर से गुरुवार को घुटूवा में शहीद स्मारक के समक्ष शहादत दिवस सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 1988 में संघर्ष के दौरान पुलिस फायरिंग में शहीद हुईं रिझनी देवी, बलकहिया देवी और राम प्रसाद महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा की अध्यक्षता देवानंद गोप ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन भी उन्होंने ही किया। कार्यक्रम की शुरुआत भाकपा-माले जिला सचिव हीरा गोप द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई। इसके पश्चात शहीद स्मारक पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1988 में महाजनी और सूदखोरी के खिलाफ प्रतिरोध संघर्ष के दौरान पुलिस फायरिंग में इन तीनों वीर शहीदों की जान गई थी। तब से हर वर्ष कार्यकर्ता शहादत दिवस मनाकर संघर्ष और जन अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जन संस्कृति मंच की ओर से साहित्यकार सुरेन्द्र कुमार बेदिया, कवि जन्मजय तिवारी, कलाकार भरत बेदिया, दिनेश करमाली, अमर मुंडा, मोतीलाल बेदिया, राजू, पिंटू, शिवनारायण बेदिया आदि ने गीत, कविताएं और जन विचार प्रस्तुत किए। मोतीलाल बेदिया द्वारा जन प्रतिरोध के संघर्ष पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस अवसर पर देवकीनंदन बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, नीता लाली बेदिया, नरेश बड़ाइक, सोहराय किस्कू, सोनाराम मांझी, रस्का हेम्ब्रम, राजेन्द्र राम, बृज नारायण मुंडा, धनीराम प्रजापति, सरिता देवी, सीता देवी, उमेश गोप, मदन प्रजापति, फूलो देवी, सुरती देवी, हेंमती देवी, धनमती देवी, नुरसी देवी, किरण कुमारी, सावित्री कुमारी, पचमी देवी, मिला देवी, ठंडामनी देवी, बटेश्वर मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।