दूसरी कार्रवाई में रजरप्पा क्षेत्र से नकली शराब व होलोग्राम जब्त, अभियुक्त फरार
रामगढ़, झारखंड : सहायक आयुक्त उत्पाद श्रीमती बिमला लकड़ा के निर्देशानुसार शनिवार को उत्पाद विभाग रामगढ़ की टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों — राजाबांध, परसोतिया, बेलावगढ़ा, सवैयागढ़ा आदि में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम
ने कई अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट करते हुए लगभग 700 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की।
इस कार्रवाई में कुंवरटोला निवासी बालदेव भुईयां, बसंत भुईयां, राजगढ़ निवासी अशोक भुईयां, सवैयागढ़ा निवासी पंचम महतो और उपेंद्र कुमार महतो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है, जबकि बेलवागढ़ा निवासी संजय कुमार मुंडा को गिरफ्तार किया गया।
अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेश कुमार ने किया, जिनके साथ अवर निरीक्षक अमित मड़की एवं प्रतिनियुक्त गृहरक्षक जवानों की टीम शामिल रही।
दूसरी कार्रवाई :
गुप्त सूचना के आधार पर रजरप्पा मंदिर क्षेत्र अंतर्गत हेटगढ़ा निवासी छोटू पोद्दार के दुकान में भी उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी की गई। वहां से विभिन्न ब्रांड — (BP, RS, B7, No. 1) की 46 बोतल नकली शराब (कुल 17.25 लीटर) के साथ 43 ढक्कन और 43 होलोग्राम बरामद किए गए।
अभियुक्त छोटू पोद्दार के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a), 47(e), 55(d) एवं 55 के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है।