कुजू, (रामगढ़), झारखंड : अंजुमन फ़रोग-ए-उर्दू, रामगढ़ की ओर से करमा उच्च विद्यालय, करमा में मांडू प्रखंड स्तरीय उर्दू ज्ञान एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के कुल 65 परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा संपन्न होने के बाद जिला संयोजक मो. हातिम अंसारी की देखरेख में कापियों का मूल्यांकन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मुफ्ती तनवीर अहमद, अमीरुल हसन और ईश्वर प्रसाद गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मौके पर कन्वेनर मो. फरीद अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता के चयनित 12 सफल परीक्षार्थियों को अन्य प्रखंडों के चयनित विजेताओं के साथ 9 नवंबर को नईसराय ईदगाह, रामगढ़ में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
जिला कमेटी सदस्य रमीजुर्रहमान ने जानकारी दी कि उक्त समारोह में उपायुक्त फैज़ अक अहमद मुमताज़ मुख्य अतिथि और आरक्षी अधीक्षक अजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ. शाहनवाज खान तथा जिला कमेटी सदस्य दिलदार अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।