इनर व्हील क्लब रामगढ़ द्वारा लगाया गया सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन मेगा कैंप, 33 बालिकाएँ लाभान्वित

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : इनर व्हील क्लब रामगढ़ के सौजन्य से सेंट फ्रांसिस स्कूल और कैंटोनमेंट बोर्ड गर्ल्स मिडिल स्कूल, सुभाष चौक में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन मेगा कैंप आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकों की सहमति वाले 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को टीका लगाया गया।

इसके साथ ही कैंटोनमेंट बोर्ड उत्क्रमित स्टाफ क्वार्टर स्कूल और नई सराय स्कूल की छात्राओं को भी वैक्सीनेशन का लाभ मिला। आज बालिकाओं को पहली खुराक दी गई, जबकि दूसरी खुराक छह माह बाद दी जाएगी, जिससे टीकाकरण पूर्ण होगा और सर्वाइकल कैंसर से दीर्घकालिक सुरक्षा मिलेगी।

कैंप में कुल 33 बालिकाएँ लाभान्वित हुईं तथा क्लब की ओर से सभी छात्राओं के बीच फल का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में कार्बन रिसोर्सेज, गिरिडीह के श्री सुरेश जालान ने प्रायोजन प्रदान किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ के साथ जनेशा वडेरा, नीरु साहनी, पिंकी पोद्दार, अंबाली जैन और हरमीत कौर उपस्थित रहीं।