रामगढ़, झारखंड :झारखंड राज्य की 25वीं स्थापना दिवस रजत जयंती एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से सुभाष चौक स्थित माँ बागेश्वरी मंदिर परिसर में आम लोगों, महिलाओं, पुरुषों एवं स्कूली बच्चों के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए।
चेंबर अध्यक्ष मंजीत सहानी ने झारखंडवासियों को स्थापना दिवस की रजत जयंती एवं बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन राज्य निर्माण के सपने को आगे बढ़ाने का संकल्प दिवस है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाते हुए झारखंड को विकसित राज्य बनाने में अपना योगदान दें।
पूर्व चेंबर अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंह, मंजी सिंह एवं अनूप सिंह ने कहा कि राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि झारखंड तेजी से प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है और इसके लिए व्यापारियों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने सरकार से व्यापारियों के विकास हेतु सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी, उपाध्यक्ष अमरेश गणक, सचिव मनोज चतुर्वेदी (मानु), कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, सह सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी, FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंह, मनजी सिंह, अनूप कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सी.पी. संतन, अरुण बगड़िया, राहुल जैन पाटनी, अभिजीत कुमार (बी.जी.), चेंबर सेवा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बालकिशन जलान, संजय चौधरी, मृत्युंजय केसरी सहित कई व्यापारी बंधु मौजूद रहे।