रामगढ़ में ‘100 दिनों का कैंपेन : बनेगा बाल विवाह मुक्त भारत’ के तहत जिला स्तरीय स्टेकहोल्डर कार्यक्रम आयोजित

Spread the love
लोगों को संबोधित करते अतिथि

रामगढ़, झारखंड : डालसा रामगढ़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में  मंगलवार 25.11.2025 को ‘100 दिनों का कैंपेन : बनेगा बाल विवाह मुक्त भारत’ के अंतर्गत जिला स्तरीय स्टेकहोल्डर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अग्रगति संस्था एवं डालसा रामगढ़ के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बाल विवाह रोकथाम के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और जिला प्रशासन के सहयोग से रामगढ़ को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की दिशा में कार्य को गति देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके बाद अग्रगति संस्था के परियोजना प्रभारी किरण शंकर दत्त ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बाल सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रगति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में दो बाल विवाह सर्वाइवर्स, जिनका विवाह अग्रगति द्वारा रोका गया था, उन्होंने मंच पर आकर अपनी-अपनी प्रेरणादायक बातें साझा कीं।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे :—

अनिल कुमार, सचिव,डालसा

शांति बागे, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी

दुखहरन महतो, प्रोटेक्शन ऑफिसर, जिला बाल संरक्षण इकाई

 राजनंदनी, जिला समन्वयक, नीति आयोग

डालसा सचिव अनिल कुमार ने कहा, “बाल विवाह न केवल सामाजिक कुरीति है, बल्कि देश के भविष्य को नष्ट करने वाला कदम है। यह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास पर गहरा दुष्प्रभाव डालता है।”

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे ने कहा कि कानून और सरकारी योजनाएँ महत्वपूर्ण हैं, परंतु समाज की सोच बदलना सबसे आवश्यक है।

प्रोटेक्शन ऑफिसर दुखहरन महतो ने अग्रगति संस्था के प्रयासों की सराहना की और कहा कि बाल विवाह के विरोध और इसकी सूचना देना हर नागरिक का कर्तव्य है।

नीति आयोग की जिला समन्वयक श्रीमती राजनंदनी ने किशोरियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह से उबरकर साहस की मिसाल बनी बालिका को विशेष सम्मान दिया गया। सचिव DLSA अनिल कुमार ने उन्हें मोमेंटो प्रदान कर हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वालों में संचालक मो. बेलाल अंसारी तथा अग्रगति टीम के सदस्य—मो. कासिफ इकबाल, मो. इस्तियाक आलम, अनीता देवी, हरीनाथ महतो—साथ ही DLSA के पीएलवी विनोद रजक, अशोक ठाकुर, किशोर कुमार मुंडा, मीना देवी, सरिता कुमारी, प्रमिला कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।