रामगढ़, झारखंड : माण्डू (कुज्जू) थाना कांड संख्या 126/2025 के अनुसंधान के दौरान पुलिस अधीक्षक रामगढ़ श्री अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अंतर-राज्यीय चोरी, गृहभेदन और छिनतई गिरोह के सरगना मो. हरिरा उर्फ अरमान खान उर्फ दानिश उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया। उसकी स्वीकारोक्ति और निशानदेही पर रामगढ़, हजारीबाग और रांची में छापेमारी की गई, जिसमें कई चोरी एवं गृहभेदन के मामलों का उद्भेदन हुआ। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर बुधवार 26 नवंबर 2025 को दिया।
जानकारी दी गयी कि छापेमारी में चोरी के कई जेवरात, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, चोरी के पैसों से खरीदी गई कार और बुलेट मोटरसाइकिल, लैपटॉप, टीवी सहित अन्य सामान बरामद किया गया। साथ ही चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों और चोरी के सामानों की खरीद–बिक्री करने वाले चार अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।
मो. हरिरा विगत कई महीनों से हजारीबाग, रामगढ़ के कुज्जू, घाटो और बरकाकाना क्षेत्रों में गिरोह बनाकर बंद घरों को निशाना बना रहा था। बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान वह रैली स्थल पर पॉकेटमारी की घटनाओं को भी अंजाम दे रहा था तथा पश्चिम बंगाल जाने की तैयारी में था। उसकी गिरफ्तारी से कई जिलों में दर्ज चोरी व गृहभेदन के मामलों का खुलासा हुआ है। उसके विरुद्ध रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची और दुमका सहित 35 मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मो हरिरा उर्फ अरमान खान उर्फ दानिश उर्फ राजू (मुख्य अभियुक्त), मो साहिल (रामगढ़), दीपक कुमार स्वर्णकार (हजारीबाग/रामगढ़) स्थायी पता सोनार मोहल्ला गोला, थाना-गोला, जिला-रामगढ़, अरुण कुमार वर्मा (हजारीबाग), –बृजकिशोर वर्मा उर्फ विक्की (हजारीबाग)
जप्त सामान :
महिन्द्रा XUV 500 कार, स्विफ्ट कार, बुलेट मोटरसाइकिल, सोने–चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, लैपटॉप, एलईडी टीवी, सोने के कंगन, लगभग 200 ग्राम सोने के आभूषण एवं 600 ग्राम चांदी का बिस्किट आदि।
छापेमारी टीम:
पु.नि. रजत कुमार, पु.अ.नि. सदानंद कुमार, पु.अ.नि. दीपक कुमार, पु.अ.नि. आशिष कुमार गौतम, पु.अ.नि. अभिनय कुमार, पु.अ.नि. मनीष कुमार सिंह, पु.अ.नि. संजय हेम्ब्रम, पु.अ.नि. नागेंद्र सिंह आज़ाद, पु.अ.नि. संजय बेदिया, पु.अ.नि. अविनाश कुमार, पु.अ.नि. राजू उरांव, स.अ.नि. शंकर कच्छप, स.अ.नि. राजेश राय, स.अ.नि. सहनवाज खान, तकनीकी शाखा कर्मी एवं सशस्त्र बल के अन्य जवान।