रामगढ़ में विश्व दिव्यांगता दिवस पर ‘उम्मीद स्कूल’ में हुआ विशेष कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस

Spread the love

रामगढ, झारखंड : सुभाष चौक स्थित गर्ल्स मिडिल स्कूल परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित उम्मीद स्कूल में “सक्षम संस्था” के द्वारा विश्व दिव्यांगता दिवस बड़े ही उत्साह और संवेदनशील माहौल में बुधवार 03 दिसंबर 2025 को  मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस उपस्थित हुए।

इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और प्रतिभा को रंगों के माध्यम से सुंदर रूप दिया।

सक्षम संस्था की प्रतिनिधि पलक अनुराधा वत्स ने बच्चों को चित्रांकन की बारीकियों के साथ-साथ दिमाग को सक्रिय करने वाले विभिन्न खेलों की जानकारी भी दी, जिससे बच्चे उत्साहित और प्रेरित दिखाई दिए।

मुख्य अतिथि धनंजय कुमार पुटूस ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी से कम नहीं हैं, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद स्कूल की पहल को सराहा और भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का समापन बच्चों को पुरस्कार और प्रोत्साहन सामग्री वितरण के साथ हुआ।

कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, मल्लिका दत्ता, मनीषा कौंडल, तीर्थनाथ महतो, विजय लक्ष्मी, धर्मवीर अग्रवाल, राहुल कुमार, प्रियंका कुमारी, सुप्रिया रानी, अभय शर्मा, तौसीफ आलम, फरदीन, अभिराज, आशीष सिंह, रिक्की कुमार, प्रणव, विवेक कुमार, तन्मय समेत अनेक लोग शामिल थे ।