
बेहतर प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि
रामगढ़, झारखंड : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ छावनी में 03 दिसम्बर 2025 को एक गौरवशाली और ऐतिहासिक अवसर पर 962 अग्निवीर रिकूट्स ने अपने 31 सप्ताह के कठोर शारीरिक व मानसिक प्रशिक्षण की सफल समाप्ति पर पासिंग आउट परेड में भाग लिया।
परेड की समीक्षा पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कार्यवाहक कमांडेंट कर्नल मानवेंद्र सिवाच, विशिष्ट सेवा मेडल ने की। उन्होंने अग्निवीरों को भारतीय सेना की गौरवपूर्ण परंपरा में शामिल होने पर बधाई दी, साथ ही अभिभावकों के योगदान की सराहना की।
कर्नल सिवाच ने प्रशिक्षण स्टाफ और इंस्ट्रक्टर्स की समर्पित भूमिका की भी प्रशंसा की और कहा कि उनके अथक प्रयासों ने इन युवाओं को सक्षम, अनुशासित और उत्तरदायी सैनिक के रूप में तैयार किया है।
समारोह के अंत में सभी अग्निवीरों ने संविधान, राष्ट्र की सुरक्षा, वर्दी के सम्मान और भारतीय सेना की समृद्ध परंपराओं को बनाए रखने की शपथ ली।
अभिभावकों को उनके योगदान के सम्मानस्वरूप परंपरागत ‘गौरव पदक’ प्रदान किए गए।