रामगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: उपायुक्त चंदन कुमार का तबादला, फैज अक अहमद मुमताज बने नए उपायुक्त

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: राज्य सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रामगढ़ जिले के उपायुक्त चंदन कुमार का तबादला कर दिया है। उनकी जगह 2014 बैच के आईएएस अधिकारी फैज़ अनवर को रामगढ़ का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

फैज अक अहमद मुमताज प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनका अच्छा अनुभव रहा है। अब रामगढ़ जिले की कमान संभालते हुए वह विकास योजनाओं की प्रगति, जनकल्याण और प्रशासनिक पारदर्शिता को और बेहतर करने की दिशा में कार्य करेंगे।

 उपायुक्त चंदन कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई सराहनीय पहलें कीं, जिनमें तालाबों के जीर्णोद्धार अभियान, युवाओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम और महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास शामिल हैं। उनके कार्यकाल को रामगढ़वासियों द्वारा सकारात्मक रूप से देखा गया।

नए डीसी फैज़ अनवर के आगमन से जिले में प्रशासनिक स्तर पर नई ऊर्जा और दृष्टिकोण की उम्मीद की जा रही है। जनता को अब उनसे भी जनहित में तत्परता और संवेदनशीलता की अपेक्षा है।