पेयजल समस्याओं से निपटने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिया कड़ा निर्देश
रामगढ़, झारखंड : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में पेयजल संकट की समस्या को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल गंभीर दिख रहें हैं। सोमवार को सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में रामगढ़ जिला परिसदन भवन सभागार में रामगढ़ जिला क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ एवं नियमित करने को लेकर एक त्रिपक्षीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में पेयजल विभाग, नगर परिषद, छावनी परिषद और बिजली विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जनहित से जुड़ी ज्वलंत मुद्दा पेयजल समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद मनीष जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनता को समय पर और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तत्परता लाने तथा विभिन्न विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।
वार्ड संख्या 07 में तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया
सांसद मनीष जायसवाल ने छावनी क्षेत्र के वार्ड संख्या 07 में तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। साथ ही मांडू प्रखंड के चुम्बा पंचायत में पेयजल आपूर्ति योजना को यथाशीघ्र चालू करने हेतु शेष कार्य का प्राक्कलन तैयार कर डीएमएफटी की बैठक में प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। ताकि उस राशि को डीएमएफटी से दिया जा सके। गोला प्रखंड के डीमरा पेयजल आपूर्ति के तहत कई गांव में मात्र सप्ताह में एक दिन ही पानी दिया जा रहा है उसमें प्रतिदिन पानी सप्लाई करने का निर्देश दिया। जुड़को के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र हेतु पेयजल आपूर्ति का समीक्षा किया गया। कार्य की प्रगति संविदा के 18 माह होने के बाद भी लगभग 0 प्रगति पर विभागीय अधिकारियों को कड़े शब्दों में फटकार लगाते हुए कार्य पर प्रगति पर विशेष पहल करने का निर्देश दिया गया। पतरातु प्रखंड क्षेत्र में भी पेयजल संकट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने अधिकारियों को उचित और त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में मौजूद लोग
बैठक में बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी, रामगढ़ छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी अनंत आकाश, नगर परिषद के सिटी मैनेजर, प्रेम प्रकाश, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ,पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, रामदिनकर कुमार , रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, सीसीएल के सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे, सह सांसद प्रतिनिधि बिनोद राम, सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस, कैंट मंडल सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, ग्रामीण मंडल सांसद प्रतिनिधि दिलीप सिंह, नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी, गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, बरलंगा मंडल सांसद प्रतिनिधि मंशु बेदिया, जिला उपाध्यक्ष रंजन फौजी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद,पीवीयूएनएल सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, पंकज गोयल गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे |