■ सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र मनीष जायसवाल एवं विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी बैठक में रहे उपस्थित
रामगढ़: रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड में पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर रसदा, बलकुदरा, जयनगर एवं गेगदा ग्राम के निवासियों की उपस्थिति में सोमवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र मनीष जायसवाल, विधायक बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र रोशन लाल चौधरी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा पतरातू प्रखंड में पीवीवीएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर आ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान सर्वे, भूअर्जन, नौकरी, मुआवजा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर पीवीयूएनएल के अधिकारियों, माननीय सांसद माननीय विधायक एवं संबंधित ग्राम के निवासियों के साथ चर्चा की गई। मौके पर ग्राम के निवासियों द्वारा अपने पक्ष को सभी के समक्ष रखा गया। जिस पर उपायुक्त एवं पीवीयूएनएल के अधिकारियों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी। बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक रोशन लाल चौधरी द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं व अन्य बातों को सुना गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही प्लांट चालू करने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मीडिया से रूबरू हुए हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा : विस्थापन के दर्द को समझे जिला प्रशासन और कंपनी
त्रिपक्षीय वार्ता- सह- बैठक के पश्चात बाहर मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि एक विवाद पीवीयूएनएल और ग्रामीणों के बीच का है जिसपर हमलोग मध्यस्थता करके इस विवाद का हल निकालना चाहते हैं। इस दिशा में हमलोग दो कदम आगे चले हैं और उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष कंपनी और विस्थापित ग्रामीण थोड़ा- थोड़ा समझौता करके इसका पूर्णतः हल निकालेंगे। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उपक्रम चालू होना बहुत जरूरी है यह हम भी समझते हैं लेकिन लोगों का दमन करके यह उपक्रम चालू होगा ये जरूरी नहीं है। विस्थापन के दर्द को समझने की जरूरत है। जिला प्रशासन और पीवीयूएनएल दोनों को समझना होगा कि विस्थापन बहुत बड़ा दर्द है और उस दर्द के घाव को कुरेदकर राष्ट्र का विकास नहीं कर हो सकेगा, उस घाव पर मरहम लगा करके ही आप विकास की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। हम लोग वही कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं कि जो रैयत हैं और विस्थापित/प्रभावित 24 गांव के लोग हैं उनके समस्या का निदान हो साथ ही प्लांट भी चले। हमलोग प्लांट को चलाने या बंद कराने के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं है, हमलोग का मकसद है दोनों पक्ष राजीखुशी से इस प्लांट को चलाए और विस्थापित प्रभावित ग्रामीण जन भी खुश रहें ऐसा वातावरण स्थापित हो।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी व लोग
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ अजय कुमार,अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू गौरव, अंचल अधिकारी पतरातू मनोज कुमार चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि रामगढ़ राजीव जायसवाल, पीवीयूएनएल पदाधिकारी, रैयत, पीवीयूएनएल के सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य राजाराम प्रजापति,मुखिया किशोर कुमार महतो,विस्थापित मोर्चा के आदित्य नारायण प्रसाद,कुमेल उरांव,राजा राम प्रसाद,खुशबू देवी ,योगेंद्र यादव,झरी मुंडा,अनुज प्रसाद,सुरेश साहू,भरत साव,सहित कई विस्थापित ग्रामीण उपस्थित थे ।