दो दिवसीय नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ

Spread the love

नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम से संबन्धित प्रशिक्षण प्रारंभ

रामगढ़ : सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ महलक्षमी प्रसाद  की अध्यक्षता मे दो दिवसीय नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम से संबन्धित प्रशिक्षण  26/05/2025 से 28/05/2025 तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन सिविल सर्जन द्वारा किया गया।  जिले के सभी सीएचसी एवं सदर अस्पताल से चार एएनएम एवं एक जीएनएम को प्रशिक्षण दिया जाना है। उक्त प्रशिक्षण का उद्धेश्य सुरक्षित एवं स्वस्थ प्रसव कराना तथा जनोपरांत नवजात शिशु के स्वास्थ्य की देख भाल करना है। जिसका विशेष उद्धेश्य प्रसवोपरांत नवजात शिशु की देख भाल एवं उसकी सुरक्षा करना है । कार्यक्रम का संचालन डीआरसीएचओ, डीपीएम एवं डीपीएमयू समन्वयक विमल केशरी के द्वारा किया गया। डॉ आशुतोष त्रिपाठी एवं डॉ रश्मी रोमिला सांगा  द्वारा प्रशिक्षण दिया ।