रामगढ़. रामगढ़ शहर तथा इसके पूरे जिला में सोमवार को वट सावित्रि पर्व धूम-धाम से मनाया गया। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने सुहाग के लंबी उम्र का वरदान भगवान से मांगा। सोमवार को सुबह से ही शहर के विभिन्न मार्गाें पर स्थित वट वृक्ष के नीचे जुटने लगीं थी। भारी संख्या में महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना की। मौजूद पुजारियों ने पूजा करवाया तथा व्रती महिलाओं को सत्यवान व सावित्री की कथा सुनाई । महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा वट वृक्ष में मोली धागा बांधा तथा अपने सुहाग की उम्र वट वृक्ष जितना हो इसकी प्रार्थना की। पूजन के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया।