जिले में सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर उपायुक्त की विशेष पहल

Spread the love

जिले के सभी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के निरीक्षण उपरांत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर चलेगा अभियान : उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज

उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को सम्पूर्ण जिलान्तर्गत अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त करने का दिया निर्देश

रामगढ़, झारखंड : उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज को जिलान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से सरकारी भूमि (गैरमजरूआ भूमि, तालाब, नदी एवं अन्य प्रकार के सरकारी सम्पत्तियों सहित) का अतिक्रमण करने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी को अभियान चलाकर संबंधित क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश में कहा गया है कि कुछ आसामाजिक तत्वों / व्यक्तियों एवं अन्य द्वारा भी अनाधिकृत रूप से कब्जा करने की बात भी प्रकाश में आयी है। अवैध रूप से अतिक्रमण किये जाने के कारण सरकारी सम्पत्तियों का नुकसान होने के साथ-साथ विवाद भी बढ़त्ता है। उक्त के विरूद्ध अभियान चलाकर पूरे जिले में उपरोक्त सभी प्रकार के गैरमजरूआ भूमि, तालाब, नदी एवं सभी प्रकार के किये गये अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कारगर कार्रवाई किया जाना अत्यावश्यक है।
उक्त के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि सम्पूर्ण जिले में किये गये अवैध अतिक्रमण/अवैध कब्जा के विरूद्ध वृहद पैमाने पर अभियान चलाकर सम्पूर्ण जिला को अतिक्रमण मुक्त करने संबंधित कारगर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त को भी अवगत कराएँ।