प्रेस क्लब रामगढ़ में हाई मास्ट लाइट और शेड निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास, सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड: प्रेस क्लब रामगढ़ के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को हाई मास्ट लाइट और शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और रामगढ़ विधायक ममता देवी ने संयुक्त रूप से इस बहुप्रतीक्षित योजना का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आचार्य सुशांत पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार सिंह ने किया।

“प्रेस क्लब भवन का होगा जीर्णोद्धार” – मनीष जायसवाल

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस क्लब को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि क्लब में शेड और हाई मास्ट लाइट की स्थापना एक बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही पत्रकारों को टोल टैक्स से छूट दिलाने के लिए केंद्र सरकार से बातचीत का भरोसा भी दिलाया।

“प्रेस क्लब की सुविधाओं के लिए सदैव तत्पर” – ममता देवी

विधायक ममता देवी ने कहा कि उनके पहले कार्यकाल में भी उन्होंने प्रेस क्लब में शौचालय सुविधा उपलब्ध कराई थी और भविष्य में भी वह पत्रकारों के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर सदैव तत्पर रहेंगी।

प्रेस क्लब अध्यक्ष और सचिव की अहम मांगें

अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बीरू ने प्रेस क्लब के भवन का जीर्णोद्धार, पत्रकारों को टोल टैक्स से राहत, और कार्य हेतु अन्य संसाधनों की आवश्यकता पर बात रखी।
सचिव धनेश्वर प्रसाद ने कहा कि यह सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रेस क्लब के सदस्यों को सुरक्षित और सुगम कार्य वातावरण देने की दिशा में बड़ा कदम है।

कार्यक्रम में रही विशिष्ट उपस्थिति

इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष प्रदीप राज बबलू, कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम, संयुक्त सचिव ब्यास शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप बर्मन, अशोक मेहता, सरोज कांत झा, तरुण बागी, शिव मनोज सिंह, ज्योति सिन्हा, अनिल विश्वकर्मा, अंकित कुमार, आकाश चंद्रा, विनीत शर्मा, सत्यप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।