रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ शहर समेत पूरे जिला में शनिवार को त्याग व बलिदान का त्योहार ईद-उल-अजहा धूम धाम के साथ मनाया गया। शहर समेत पूरे जिले भर के मसजिदों व ईदगाहों में ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी गयी। विभिन्न ईदगाहों व मसजिदों में नमाज का समय निर्धारित था। निर्धारित समय पर पहुंच कर मुसलिम धर्मावलंबियों ने नमाज पढ़ी। नमाज पढ़ने के बाद लोगो ने एक दूसरी को गले मिल बधाई दिया। साथ ही ईद-उल-अजहा के मौके पर मुसलिम धर्मावलंबियों ने कुर्बानियां भी दी। मसजिदों व ईदगाहों के बाहर दुकानें लगायी गयी थी। साथ ही त्योहार को लेकर पुलिस व प्रशासन द्वारा पूरे जिला भर में विशेष व्यवस्था की गयी थी। मसजिदों व ईदगाहों के समक्ष पुलिस बल तैनात की गयी थी।