पतरातू (रामगढ़): मलेरिया रोधी माह के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पतरातू के तत्वावधान में मंगलवार को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया और लोगों को मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।
रैली की अगुवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. धीरेंद्र कुमार ने की। उन्होंने बताया कि मलेरिया से बचने के लिए साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है। घर के आस-पास जलजमाव न होने दें, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें और स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दी जा रही दवाओं व सुझावों का पालन करें।
रैली में डॉ. मनोज, मनीष सिंह, अमरनाथ राम, सुमन कुमार, रामदयाल मिस्त्री, मुखिया गिरजेश कुमार, समाजसेवी रामेश्वर गोप, रवीश राय, सुनील कुमार वर्मा, रेखा चौधरी, रिंकी देवी, लीला कुमारी, परमिला समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।
इस रैली के माध्यम से स्थानीय समुदाय को मलेरिया से बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।