रामगढ़, झारखंड:हजारीबाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामगढ़ शहर के गोलपार इलाके से शेरू उर्फ मोहम्मद आरिफ रजा को हिरासत में लिया है। इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई है। सूत्रों के अनुसार, हजारीबाग के सदर थाना की पुलिस टीम ने उसे पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और आर्म्स एक्ट के एक मामले में पूछताछ के लिए पकड़ा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि शेरू पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। अब एक नए मामले में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। अगर पूछताछ के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलते हैं, तो उसे जेल भेजा जाएगा।