अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश

Spread the love

नई दिल्ली, (अहमदाबाद ) : गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है । इस विमान में 242 यात्री सवार थे तथा विमान अहमदाबाद से लंडन जा रहा था । मिल रही जानकारी के अनुसार विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। प्लेन क्रैश में कितने लोग मारे गये हैं। इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस के अनुसार अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघानी नगर में प्लेन क्रैश हुआ है । प्लेन क्रैश होने के बाद आसपास अफरा तफरी मच गई तथा आसमान में काला धुंआ फैल गया। राहत बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच आग बुझाने में लगी हुई है ।