रामगढ, झारखंड : उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 पर आधारित्त जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।
इस दौरान कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ सुरेंद्र कुमार दिनकर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी SSG-2025 का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें ग्राम स्तर पर स्वतंत्र एजेंसी एकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के द्वारा सर्वे किया जायेगा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं अन्य विभाग के द्वारा ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत किये गये कार्यों तथा उसका उपयोग का अवलोकन किया जायेगा। SSG-2025 के तहत चयनित स्वतंत्र एजेंसी के द्वारा सर्वेक्षण का कार्य 01 जुलाई 2025 से अगस्त-2025 तक किया जाना है।
उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया कि SSG-2025 के3 सर्वे टीम आने से पूर्व मोबाइल ऐप के द्वारा फीडबैक एवं अन्य सभी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगें। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण में जिला के बेहतर प्रदर्शन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में यूनिसेफ सपोर्टेड टीम IDF से निर्भय मोदी एवं प्रभारी जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन मो मोईनुल इस्लाम के द्वारा SSG-2025 के सभी बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारियां साझा की गई।
कार्यशाला में उप विकास आयुक्त रामगढ़, जिला के सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कनीय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़, प्रखंड वाश समन्वयक सहित अन्य उपस्थित हुए।