कभी भी खोले जा सकते हैं डैम के फाटक, पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ा

Spread the love

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, नदियों के किनारे जाने से मना किया

रामगढ़, झारखंड: लगातार हो रही बारिश के कारण पतरातू स्थित नलकारी जलाशय (पतरातू डैम) का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। संपदा पदाधिकारी (पीटीपीएस पतरातू) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, डैम जल्द ही अपने उच्चतम जलस्तर पर पहुँच सकता है, ऐसे में डैम का फाटक किसी भी समय खोला जा सकता है

इस संभावित स्थिति को लेकर रामगढ़ उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। साथ ही आम जनता को आगाह करते हुए कहा गया है कि लोग नदियों, जलाशयों और अन्य जलस्रोतों के पास न जाएं।

उपायुक्त ने विशेष रूप से नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से उंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी जिलेवासी सतर्क रहें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।