बिहार चुनाव 2025 : एडीए  में सीटों का बंटवारा, बीजेपी  और जेडीयू बराबर सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

Spread the love

पटना (बिहार) : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा आखिरकार तय हो गया है। गठबंधन के शीर्ष नेताओं के बीच चली लंबी चर्चा के बाद सीटों की संख्या पर सहमति बन गई।

निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू )  दोनों दल 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं छोटे सहयोगी दलों को भी गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी दी गई है।

लोजपा (रामविलास) यानी चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें, जबकि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ( आरएलएम ) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 6-6 सीटें दी गई हैं।

एनडीए के अंदर सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अब गठबंधन चुनावी मोड में आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर से बिहार में धुआंधार प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।