रामगढ़ : मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : आज श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था तथा श्री श्याम मंदिर, रामगढ़ कैंट परिसर में अन्नकूट प्रसाद का भव्य वितरण किया गया। भगवान की आरती और भोग के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

श्री श्याम मंदिर में राजेश अग्रवाल, सांवर गर्ग, शंकर अग्रवाल, राजेश पटवारी, मनीष अग्रवाल, दिनेश पोद्दार, इंद्र अग्रवाल, प्रकाश पटवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रसाद वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, श्री सत्यनारायण मंदिर में बिमल बुधिया, मुरारी लाल अग्रवाल, मनोज मित्तल, हरीश चौधरी, सुनील गोयल, नरेश अग्रवाल, विकास साह, उत्तम अग्रवाल समेत कई भक्तों ने प्रसाद वितरण में भाग लिया।

दोनों संस्थाओं की ओर से पाँच सौ से अधिक श्रद्धालुओं के बीच अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही घर ले जाने हेतु प्रसाद की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। श्री श्याम मंदिर द्वारा अन्नकूट प्रसाद को व्यवस्थित रूप से पैक कर भक्तों के बीच वितरित किया गया, जिससे श्रद्धालु अत्यंत प्रसन्न नजर आए।