रामगढ़ (झारखंड) : खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता के अंतर्गत श्रीनगर के वजिर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला के कृष्ण बल्लभ +2 उच्च विद्यालय, लारी चितरपुर के छात्र प्रिंस नायक ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया।
प्रिंस की इस उपलब्धि से रामगढ़ जिला ही नहीं बल्कि पूरा झारखण्ड गौरवान्वित हुआ है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने बधाई देते हुए कहा, “राष्ट्रीय स्तर पर रामगढ़ जिला की पहचान हमारे जिले के खिलाड़ी बना रहे हैं। यह पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है। जिले के अन्य बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना करियर बनाना चाहिए।”
जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है, जिससे छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपना सर्वांगीण विकास कर रहे हैं।
अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने प्रिंस नायक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता पूरे राज्य में एक नया प्लेटफॉर्म बन रही है, जिससे अनेक प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही हैं।”
बधाई देने वालों में एपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की, रामगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सी.डी. सिंह, बीईईओ सुलोचना कुमारी, बीपीओ मो. इंशा अल्ला, प्रशिक्षक गौरीशंकर दांगी, प्राचार्य राजदीप कुमार, एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक रौशन करमाली, मिथलेश कुमार रविदास, राजकिशोर कुमार, सोनू करमाली, सतीश कुमार, प्रियंका कुमारी, मदन कुमार, बिनोद कुमार, शेखर कुमार, दीपक कुमार सिंह, बलबिंदर सिंह सहित जिले के कई शिक्षक व खेलप्रेमी शामिल रहे।