कैरियर फेयर 2025 ने विद्यार्थियों के लिए खोले नए मार्ग : श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ में हुआ आयोजन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ में स्काई हाई एजुकेशनल सर्विसेज के सहयोग से कैरियर फेयर 2025 का आयोजन किया गया, जिसने विद्यार्थियों के लिए नए शैक्षणिक मार्ग खोले। कार्यक्रम का संचालन निदेशक प्रकाश चंद्र और सुप्रिया दुबे के नेतृत्व में हुआ।

इस कैरियर फेयर में देशभर के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें  आदमस यूनिवर्सिटी, सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी, सेंट्यूरियन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, जैन (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी), एमिटी यूनिवर्सिटी, कलिंगा यूनिवर्सिटी, गीता यूनिवर्सिटी, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, मरवाड़ी यूनिवर्सिटी, सेज यूनिवर्सिटी,चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज झांझेड़ी (सीजीसी झांझेड़ी), श्री श्री यूनिवर्सिटी, जगतगुरु नानक देव यूनिवर्सिटी शामिल थी ।

फेयर के दौरान विद्यार्थियों को कैरियर परामर्श, मार्गदर्शन सत्र तथा विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उन्हें भविष्य की दिशा तय करने में ठोस सहायता मिली।

विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और स्काई हाई एजुकेशनल सर्विसेज का धन्यवाद किया कि उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसरों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया।

कक्षा 12 (विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकाय) के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों और करियर मार्गों की गहन समझ विकसित की। यह कार्यक्रम छात्रों और विद्यालय दोनों के लिए यादगार अनुभव साबित हुआ।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य तथा स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे, शामिल लोगों में परमदीप सिंह कालरा, मनमोहन सिंह लांबा, हरपाल सिंह अरोड़ा, सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, कुलजीत सिंह कालरा, वरिंदर सिंह चंडोक, गुरप्रीत सिंह जॉली, नरेंदर पाल सिंह गुजराल, पुषविंदर पाल सिंह, कुलजीत सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, सतिंदर सिंह होरा, विक्रमजीत सिंह कोहली, गुरप्रीत सिंह चाना, रमन बेदी, मीडिया प्रभारी करमजीत सिंह जग्गी आदि प्रमुख थे ।