झारखंड राज्य के 25 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण विद्या मंदिर में कई  कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

रामगढ, झारखंड :   विकास नगर रामगढ़ के  स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर के प्रांगण में मंगलवार 11 नवंबर को झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई । जिसमें कक्षा तीसरी से ग्यारहवीं के छात्र-छात्राएं शामिल थे। विद्यालय के प्राचार्य एम कृष्णा चंद्रा ने बच्चों को झारखंड की इस (रजत जयंती) पर बच्चों को बधाई देते हुए झारखंड की संस्कृति एवं बिरसा मुंडा की बातें साझा किए। मंच का संचालन ऊषा सिंह एवं सारिक आलम कर रहे थे। छात्र- छात्राओं ने सुंदर चित्रकला का प्रदर्शन किया । कुछ बच्चों ने हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में निबंध लिखकर झारखंड की सभ्यता – संस्कृति को बताया।

विद्यालय के बच्चों ने खेल शिक्षक मनोरंजन चौधरी की देखरेख में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रन फोर झारखंड में प्रातः 6:30 बजे भाग लिया।

आज इस झारखंड की (रजत जयंती) के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला पहला दिन था। बच्चे अपने वर्ग शिक्षक एवं चित्रकला शिक्षिका की देखरेख में कला प्रदर्शन दिखा रहे थे जो झारखंड की सभ्यता – संस्कृति को दर्शा रही थी। सभी ने बहुत ही सुंदर चित्रकला की प्रस्तुति की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की उचित भूमिका रही। बच्चों ने बिरसा मुंडा और झारखंड की धरती को आभार व्यक्त किया। सबकी देखरेख में आज का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने विद्यालय में होने वाले बच्चों के विविध कार्यक्रमों की सराहना की तथा झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर सभी को अग्रिम बधाई दी।