रामगढ, झारखंड :झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर भाजपा जिला द्वारा होटल शिवम इन में संध्या 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि 15 नवंबर को झारखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक गौरव का दिन है । इस पावन दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती होती है और इस वर्ष उनकी 150 वीं जयंती मनाई जा रही है । उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नायक नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अंग्रेजों के शासन से मुक्ति के लिए जो संघर्ष किया वह इतिहास का एक अध्याय बन गया है। भाजपा पूरे देश में धरती आबा बिरसा मुंडा के सम्मान में उनकी जयंती पर संपूर्ण देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मना रही है। इस पावन दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित होने हैं।
उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य का निर्माण भी 15 नवंबर को इसलिए किया गया ताकि इसकी स्थापना भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के साथ जोड़ी जा सके यह निर्णय अटल बिहारी वाजपेई सरकार द्वारा लिया गया था । अटल जी ने जनजातीय समाज के विकास के लिए जनजाति मंत्रालय की स्थापना की और संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया इस समाज से ही देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू है उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन शर्मा जी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी हैं।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 से 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की पहले जहां 2014 से पहले सिर्फ 123 एकलव्य विद्यालय थे वहीं अब बढ़ कर 715 हो गई है ।इन विद्यालय में अब तक 17 लाख से अधिक जनजाति समाज के बच्चे पढ़ रहे हैं पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए बजट को 40000 करोड़ से बढ़ाकर 1,24000 करोड रुपए कर दिया गया है रघुवर दास के शासन में झारखंड में प्रिमिटिव ट्राइब बटालियन बनाई गई थी इससे सैकड़ो परिवारों को रोजगार मिला। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो जनजातीय समाज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है।
प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी विजय जायसवाल उतरी छोटांगपुर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी कुमेल उरांव, भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक प्रिया करमाली, जिला मंत्री, संजीव कुमार बबला,सरदार अनमोल सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर करमाली, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, जिला आईटी सेल प्रभारी प्रवीण कुमार सोनू, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी सोनू कुमार शौर्य भी मौजूद थे।